DC vs MI Head To Head, WPL 2025 Final : दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच महिला प्रीमियर लीग 2025 का फाइनल मुकाबला आज यानी 15 मार्च को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई स्थित ब्रेबोर्न स्टेडियम 7.30 बजे से खेला जाएगा। दिल्ली की कप्तानी मेग लैनिंग के हाथों में है जबकि मुंबई इंडियंस टीम का नेतृत्व हरमनप्रीत कर रही है। मुंबई ने गुजरात जायंट्स को फाइनल में हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई है। अब एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई का सामना दिल्ली से होगा। साल 2023 में भी दोनों टीमें फाइनल में थी, जिसमें मुंबई ने दिल्ली को हराकर खिताब जीत था। हालांकि, इस सीजन में दिल्ली ने मुंबई को दो बार शिरकत दी है। आइए जानते हैं कि दोनों टीमों में से किसका पलड़ा भारी है।
महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक कुल सात बार आमना-सामना हुआ है। इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स ने चार मैच जीते हैं, जबकि मुंबई इंडियंस ने तीन मैच अपने नाम किए हैं। महिला प्रीमियर लीग 2025 में दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा मुंबई इंडियंस पर भारी रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन में मुंबई इंडियंस के खिलाफ दोनों मैच जीते हैं। वडोदरा में 15 फरवरी 2025 को हुए मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया था, जबकि बेंगलुरु के एमए चिन्नास्वामी स्टेडियम में 28 फरवरी 2025 को हुए मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी थी।
दिल्ली कैपिटल्स : शेफाली वर्मा, मेग लैनिंग (कप्तान), जेमिमा रोड्रिगेज, एनाबेल सदरलैंड, मारिजेन कैप, जेस जोनासन, सारा ब्राइस, निकी प्रसाद, शिखा पांडे, टिटास साधु, मिन्नू मणि।
मुंबई इंडियंस : हेली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया, नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, सजीवन सजना, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनिम इस्माइल, सायका इशक।
MI vs DC Final : WPL फाइनल में नोरा फतेही बिखेरेंगी हुस्न का ...
WPL 2025 Auction : ऑक्शन में इन खिलाड़ियों पर हुई पैसों की बारिश, ...
WPL 2024 Prize Money : RCB पर हुई पैसों की बरसात, प्राइज मनी ...
WPL 2024 Funny Memes : RCB के खिताब जीतने के बाद सोशल मीडिया ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत